Viral Video:मेट्रो कोच में अचानक जाने क्या हुआ भाई को, लगा जैसे आई हो माता...करने लगा ऐसे ऐसे....वीडियो हो रहा....

इंटरनेट डेेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने भी देखा होगा की कई वीडियो मेट्रो के भी सामने आते रहते हैं, अभी एक वीडियो दिल्ली मेट्रो का सामने आया है। जिसमें एक शख्स गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। लेकिन, इस वीडियो की खास बात सिर्फ उसका डांस नहीं, बल्कि यात्रियों के रिएक्शन हैं, जो बहुत कुछ बयां कर रहे हैं।

क्या हुआ
दिल्ली मेट्रो के एक कोच में एक युवक का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह तेरी दीवानी गाने पर स्लो और एक्सप्रेसिव डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया हैं। शुरुआत में यह एक सामान्य डांस जैसा लगता है, लेकिन कुछ ही पलों में युवक पूरे कोच में घूम-घूमकर परफॉर्म करने लगता है। वह मेट्रो के पोल का सहारा लेकर घूमता है, झूलता है और अलग-अलग स्टेप्स करता है।

डांस के दौरान एक समय ऐसा भी आता है जब वह पोल पकड़कर नीचे की ओर झुक जाता है और फिर वापस उठकर डांस जारी रखता है। इस दौरान वह कई यात्रियों से टकराता भी नजर आता है, जिससे स्थिति थोड़ी असहज हो जाती है। कई यात्री तो अपनी सीट को छोड़कर दूसरी और भी चले जाते है।

pc- ndtv.in