Viral video: ट्रेन में खीरें बेच रहा सुपरहीरो स्पाइडरमैन, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे...
- byShiv
- 01 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और हर दिन कोई ना कोई नया वीडियो वायरल होता ही रहता है। ऐसे में एक और वीडियो वायरल हो रहा हैं जो आपको हैरान कर देंगा। जी हां अभी स्पाइडरमैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे तो स्पाइडरमैन हमारा सुपरहीरो है। वह एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर कूदता है। वह मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करता है। इसी वजह से बहुत से लोग स्पाइडरमैन को बहुत पसंद करते हैं।
क्या हैं वीडियो में
लेकिन अभी इस स्पाइडरमैन का जो वीडियो वायरल हो रहा हैं उसमें वो ट्रेन में खीरे बेचते दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने मज़ेदार रिएक्शन दिए हैं। नेटिज़न्स ने इस वीडियो का मज़ा लिया है।
वीडियो हो रहा वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी स्पाइडरमैन की ड्रेस पहने हुए है और ट्रेन में चढ़ रहा है। उसके हाथ में एक टोकरी है। इस टोकरी में खीरे दिख रहे हैं और उस पर मसाले और नमक रखे दिख रहे हैं। स्पाइडरमैन ट्रेन में जाकर खीरे बेचता हुआ दिख रहा है। एक आदमी ने उससे खीरे भी खरीदे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
pc- rochakkhabare.com





