Viral Video: पढ़ाई के नाम से ही घूम गया बच्चे का सिर, शिक्षक को दे डाली स्कूल उखाड़ने की धमकी...वीडियो देख आप भी रह जाएंगे...
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने देखा होगा की कई वीडियो वायरल होते रहते है। अब एक बच्चे का वीडियो सामने आया हैं जो आपको हंसा देगा। जी हां पढ़ाई के नाम से इस बच्चे को ऐसा गुस्सा चढ़ा कि उसने सीधे मास्टर जी को स्कूल उखाड़ फेंकने की धमकी दे दी। बच्चे के तेवर देखकर यकीनन आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
क्या कह रहा वीडियो में
जानकारी के अनुसार वीडियो में यह बच्चा बड़े टशन में खड़ा होकर चिल्ला रहा है, तेरा स्कूल तोड़ दूंगा, उसकी आवाज में वो दम है कि बड़े-बड़े सूरमा पानी मांग जाएं, मास्टर जी भी बेचारे बच्चे की यह दबंगई देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने तो मजे मजे में दूसरे बच्चों से कह दिया, इसे पकड़ कर लाओ, ये तो मेरा स्कूल तोड़ने की बात कर रहा है।
दिल जीत लिया
जब एक बड़ी लड़की उस नन्हे बच्चे को पकड़कर मास्टर जी के पास लाई, तब भी उसके तेवर कम नहीं हुए। सिर खुजलाते हुए और मुंह फुलाते हुए उसने जो एक्सप्रेशन दिए, उसने इंटरनेट की जनता का दिल जीत लिया है।
pc- ndtv






