Video viral:अपने बाबू-सोना के चक्कर में सड़क पर ही दो लड़कियों ने शुरू कर दिया गंदा खेल, वीडियो हुआ वायरल तो...
- byShiv
- 31 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने कई वीडियो वायरल होते देखे होंगे। अभी एक वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का वायरल हो रहा हैं, जिसमें एक युवक को लेकर दो लड़कियों के बीच हुई हिंसक झड़प ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। एक लड़की ने दूसरी को बुरी तरह पीटा, इस मारपीट का एक मिनट का वीडियो आज सामने आया, जिसमें सफेद कपड़े पहने एक लड़की दूसरी युवती के बाल खींचते, सड़क पर घसीटते और थप्पड़ मारती नजर आई।
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां एक ही युवक अभिषेक को लेकर आपस में भिड़ गईं। पीटने वाली लड़की वीडियो में चिल्लाती हुई कह रही है- अभिषेक को तूने छोड़ा था, अब जब वो मेरा हो गया, तो तू उसे बाबू क्यों बोलती है, बोलेगी क्या? बता उसे बाबू बोलेगी क्या उसे?
पीड़ित लड़की पैर पकड़कर माफी मांगती रही, लेकिन हमलावर लड़की ने उसे पीटना जारी रखा, वीडियो में साफ दिख रहा है कि सफेद कपड़े वाली लड़की ने पीड़ित को बाल पकड़कर सड़क पर पटक दिया और फिर 11 थप्पड़ मारे, इसके बाद उसने पीड़िता की छाती और सिर पर लात-घूंसे बरसाए, तीसरी लड़की, जो वीडियो बना रही थी, उसने भी पीड़िता को लात मारी।
pc- tv9






