Video Viral: प्रेमी संग होटल में उस काम में व्यस्त थी पत्नी....पति ने चुपके से देख लिया दोनों को....शर्म के मारे बेचारे ने....अब वीडियो...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो देखे होंगे, इन वीडियो में कभी प्यार तो कभी रोमांस और कभी कभार झगड़ा भी देखने को मिल जाता है। हाल ही में एक वीडियो अभी गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र का सामने आया हैं, जहां एक होटल में पत्नी को एक युवक के साथ देखकर पति का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि पति ने युवक को होटल से बाहर घसीटते हुए सड़क पर लाकर उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सड़क पर प्रेमी को पीटा
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति होटल की सीढ़ियों से युवक को पकड़कर नीचे लाता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान किसी की आवाज सुनाई देती है कि युवक को होटल से बाहर ले जाओ। इसके बाद दोनों सड़क पर पहुंचते हैं, जहां व्यक्ति युवक से उसकी पहचान पूछते हुए उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट करता है। इसी बीच होटल से बाहर आई महिला युवक को छोड़ने की गुहार लगाती नजर आती है। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि किसी ने बीच-बचाव किया या नहीं, यह वीडियो से स्पष्ट नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, पति को अपनी पत्नी पर शक था और वह उसका पीछा करते हुए होटल तक पहुंच गया था।

नहीं हुआ मामला दर्ज
वहीं, घटना के बाद पति, पत्नी और युवक तीनों मौके से चले गए। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

pc- lokmatnews.in