Virat vs Babar: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड, कर दिया ये कमाल
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम ने टी-20 में इतिहास रच दिया है। बता दें कि बाबर आजम ने पेशावर ज़ल्मी की ओर से क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 71 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने छह मैचों में 301 रन बनाए हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बाबर ने पाकिस्तान की टी20आई टीम में अपनी जगह खो दी है, लेकिन इस फॉर्मेट में वह अब भी पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने हुए हैं। बाबर के नाम अब टी20 में 12,206 रन हो गए हैं, वह शोएब मलिक के बाद पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
बता दें कि बाबर आजम ने एक खास रिकॉर्ड टी-20 में बना दिया है। बाबर आजम टी-20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक जमाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि टी-20 में 100 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों में डेविड वॉर्नर, विराट कोहली और जोस बटलर शामिल हैं।
टी20आई में सर्वाधिक अर्धशतक
डेविड वॉर्नर - 116
विराट कोहली - 107
जोस बटलर - 100
बाबर आज़म - 100
बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी-20 क्रिकेट में बाबर आजम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। बाबर टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर बाबर ने विराट कोहली को वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली ने 401 पारियों में 100 अर्धशतक टी-20 में पूरे किए थे। वहीं, बाबर ने केवल 341 पारियों में 100 अर्धशतक पूरे कर लिए हैं।
pc- india tv hindi






