Visakhapatnam: बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, शव के टुकड़े कर रखें फ्रीज में, हाथ और सिर को जलाया तो...

इंटरनेट डेस्क। विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां  इंडियन नेवी के स्टॉफ ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और शव के टुकड़े करके फ्रीज में रख दिए। आरोप है कि नौसैनिक कर्मी ने महिला का मुंह दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शव के टुकड़े कर-करके सबूत मिटाने की कोशिश मे जुटा था। इसी क्रम में उसने एक सुनसान जगह पर हाथ और सिर को जला भी दिया। पुलिस ने सोमवार को मामले की जानकारी दी है।

डेटिंग ऐप के जरिये मिले थे

खबरों की माने तो पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान चिंतादा रवीद्र के तौर पर हुई है, वहीं मृतका का नाम पोलिपल्ली मोनिका था। रवींद्र की मुलाकात मोनिका से साल 2021 में एक डेटिंग एप के जरिये हुई थी। आरोपी शादीशुदा था और महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में था। साल 2021 में पहली मुलाकात के बाद दोनों अक्सर पार्क, थिएटर में मिलने लगे और करीब आते गए। आरोपी ने घटना वाले दिन महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया था,  इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के अनुसार, महिला ने उससे कथित तौर पर 3.5 लाख रुपये लिए थे और उसकी पत्नी को उनके संबंध के बारे में बताने की धमकी दे रही थी, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

मुंह दबाकर की हत्या
घटना वाले दिन भी इसी बात पर बहस हुई थी, आरोप है कि गुस्साए रवींद्र ने पहले मुंह दबाकर महिला की हत्या कर दी, फिर वह सबूत मिटाने की जुगत में लग गया। इसके लिए रवींद्र ने ऑनलाइन चाकू ऑर्डर किया। शव को कई टुकड़ों में काटकर फ्रीज में रख दिया और फिर धीरे-धीरे ठिकाने लगाने लगा। रविवार को वह हाथ और सिर लेकर आदिवीवरम इलाके में सुनसान जगह पहुंचा था, जहां उसने सिर और हाथों को जला दिया।

pc- aaj tak