क्या नपुंसक थे खामेनेई के बेटे मोजतबा? रिपोर्ट में दावा- इलाज के लिए गए थे लंदन
- byvarsha
- 05 Mar, 2026
PC: jagran
ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत के बाद 88 सदस्यों वाली असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने उनके बेटे मोजतबा होसैनी खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है।
इसी बीच, खामेनेई के बेटे के बारे में एक पुरानी रिपोर्ट घूम रही है, जिसमें दावा किया गया है कि वह 'नपुंसकता की समस्या' से जूझ रहे थे।
विकीलीक्स के ज़रिए जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स में दावा किया गया है कि मोजतबा ने कथित तौर पर अपनी शादी में देरी की और बच्चे के पिता बनने से पहले उन्हें यूनाइटेड किंगडम में कई बार मेडिकल विज़िट करवानी पड़ीं।
राजनयिक दस्तावेजों में हुआ खुलासा
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह बात विकीलीक्स द्वारा 2000 के दशक के अंत में प्रकाशित अमेरिकी राजनयिक दस्तावेजों से सामने आई है। मोजतबा खामेनेई को अपनी पत्नी के साथ गर्भधारण करने में कठिनाई होने के बाद लंदन के वेलिंगटन और क्रॉमवेल अस्पतालों में कई बार इलाज कराना पड़ा।
बिट्रेन में हुआ था इलाज
दो टेम्पररी शादियों के बाद, मोजतबा ने मजलिस के पूर्व स्पीकर हद्दाद आदेल की बेटी से शादी की। उनके परिवार को उम्मीद थी कि उनके जल्द ही बच्चे होंगे, लेकिन उन्हें अपनी नपुंसकता के इलाज के लिए चार बार ब्रिटेन जाना पड़ा। ब्रिटेन में इलाज के दौरान, उनकी हालत ठीक हो गई और उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हो गईं। हालांकि, यह साफ़ नहीं है कि आखिर में उनके कितने बच्चे हुए।




