WB Elections 2026: अमित शाह का दावा, बंगाल में भाजपा की होगी जीत, बता दिया कौन बनेगा प्रदेश का मुख्यमंत्री

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दावा किया कि राज्य में अगली सरकार बीजेपी की बनने जा रही है। उन्होंने प्रथम चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद यह भी दावा किया कि पहले चरण में बीजेपी 110 सीटों से ज्यादा सीटें जीतेगी। 

ममता बनर्जी पर साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अफवाह फैला रही हैं कि बंगाल में अगर बीजेपी का शासन आया तो बाहरी लोग शासन करेंगे। मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में ही जन्म लेने वाला, बंगाली मीडियम में पढ़ा लिखा और बंगाली बोलने वाला होगा। अमित शाह यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल के अगला मुख्यमंत्री आपका भतीजा नहीं होगा। वो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होगा। अगली सरकार पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को ही बनानी है।

और क्या बोले शाह
खबरों की माने तो गृह मंत्री अमित शाह ने कहा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता बंगाल की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें भय से मुक्त करना होगा। जिस राज्य की मुख्यमंत्री यह कहती हो कि महिलाओं को सात बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए, उसे शासन करने का अधिकारी नहीं है।

pc- live mint