WB Elections 2026: बंगाल के एग्जिट पोल में भाजपा की बढ़त देख बढ़ी बांग्लादेश की टेंशन, सांसद बोले आ सकता हैं बड़ा...
- byShiv
- 02 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका हैं। यहां के जो एग्जिट पोल सामने आए हैं उनमें भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। इस बढ़त की टेंशन बांग्लादेश तक में देखी जा रही है। खबरों की माने तो बांग्लादेश के सत्तारूढ़ विरोधी सांसद और जमात-ए-इस्लामी समर्थित अख्तर होसैन ने भारत से मुस्लिमों की बड़ी संख्या में घुसपैठ की आशंका जताई है। उन्होंने क्षेत्र में एक बड़ी साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ोसी देश भारत से शरणार्थी संकट पैदा कर बांग्लादेश पर बोझ डाला जा सकता है।
क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो होसेन ने जिस क्षेत्र का जिक्र किया, उसका नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणियों को असम और पश्चिम बंगाल के हालिया चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। एग्जिट पोल में असम में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की गई है, जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा और सत्तारूढ़ टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। कुछ एग्जिट पोल भाजपा को बढ़त दे रहे हैं। ऐसे में विपक्षी सांसद ने टीएमसी पर अवैध बांग्लादेशियों को शरण देने और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
रोहिंग्या और शरणार्थी संकट की चेतावनी
अख्तर होसैन ने कहा कि म्यांमार के राखाइन राज्य से आए रोहिंग्या मुसलमान पहले ही बांग्लादेश में घुस चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पड़ोसी देश से मुस्लिमों को निकालकर शरणार्थी लहर पैदा करने की कोई गारंटी नहीं है।
pc- jagran






