WB Elections 2026: टीएमसी के आरोपों पर EC का जवाब, EVM के अंदर नहीं हुई कोई गड़बड़ी, आरोप पूरी तरह बेबुनियाद

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले गुरुवार को ईवीएम की सुरक्षा को लेकर बवाल देखने को मिला। कोलकाता में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीमएसी ने धरना दिया और आरोप लगाए कि ईवीएम से छेड़छाड़ हुई है। खुद ममता बनर्जी भी भवानीपुर पहुंची। खबरों की माने तो टीएमसी नेता कुणाल घोष और शशि पांजा ने करीब 4 घंटे तक स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर धरना दिया। 

क्या लगाया आरोप
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया है कि स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर कुछ लोग घुसे हैं, काउंटिंग से पहले गड़बड़ी की कोशिश हो रही है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से जवाब मिलने के बाद उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया। अब इस पूरे हंगामे को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के जानकारी दी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा?
खबरों के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तृणमूल कांग्रेस के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उन्होने बताया है कि पोस्टल बैलेट के लिए अलग स्ट्रांग रूम है। ईवीएम वाले स्ट्रांग रूम सील और सुरक्षित हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि पोलिंग एजेंट्स और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम सील किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। हमने सभी दलों के एजेंट्स को सूचना दी थी। मनोज अग्रवाल ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है। ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी का कोई स्कोप नहीं है।  

pc- ndtv