WB Elections 2026: ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, अगर मैरी गाड़ी चेक होगी तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की क्यों नहीं...
- byShiv
- 16 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में अब चुनावी तपिश और तेज हो गई है। वार-पलटवार का दौर जारी है। नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा एक दूसर को कम दिखाने की कोशिश में लगे है। इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल चुनिंदा लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने यह आरोप तब लगाया, जब उन्होंने दावा किया कि कोलकाता हवाई अड्डे के पास सुरक्षा जांच के लिए केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी रोक ली थी।
की गई हैं शिकायत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई और चुनाव निकाय के व्हाट्सऐप निर्देश के कथित स्क्रीनशॉट भी साझा किए, जिसमें पार्टी के नेताओं की गाड़ियों की तलाशी लेने का आदेश दिया गया था। बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
भाजपा पर लगाए ये आरोप
इस बीच ममता बनर्जी ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई सिर्फ बीजेपी के खिलाफ नहीं है। बीजलेपी ने संविधान और कानून को छोड़ दिया है और यहां बंगाल को जलाने आई है। उन्होनंे कहा कि दम दम हवाई अड्डे पर केंद्रीय बल मेरी गाड़ी के पास आए, मैंने उनसे कहा कि आगे बढ़ें और जांच करें। अगर टीएमसी नेताओं की जांच होती है, तो प्रधानमंत्री की जांच क्यों नहीं होगी? गृह मंत्री की गाड़ी की जांच क्यों नहीं होगी? बीजेपी की गाड़ी की जांच क्यों नहीं होगी?
pc-






