WB Elections 2026: मतदान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी फटकार, कर डाली तीखी टिप्पणी
- byShiv
- 23 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में आज पहले फेज में 152 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। हालांकि मतदान के दिन पूर्व पश्चिम बंगाल में चुनावी शोर के बीच सुप्रीम कोर्ट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बड़ी और झकझोर देने वाली खबर आई है। अदालत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के आचरण पर बेहद सख्त और तीखी टिप्पणी की है।
क्या बोले जस्टिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने ममता बनर्जी को फटकार लगाते हुए कहा कि जांच के बीच में हस्तक्षेप करना गंभीर मामला है। यह पूरा विवाद कोलकाता में राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की सर्च कार्रवाई से जुड़ा है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री जांच की प्रक्रिया में बाधा नहीं डाल सकता। इस मामले ने अब कानून के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ये टिप्पणियां ममता सरकार के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती हैं।
कोर्ट ने की टिप्पणी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बेहद हैरान करने वाली बात कही है। बेंच ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि देश में ऐसा दिन भी आएगा जब कोई मुख्यमंत्री खुद जांच के बीच में दखल देगा। कोर्ट के मुताबिक यह राज्य बनाम केंद्र का विवाद बिल्कुल नहीं है। यह एक ऐसा मामला है जहां एक व्यक्ति, जो मुख्यमंत्री के पद पर है, वह जांच प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा है।
pc- live mint






