WB Elections 2026: 15 बूथों पर आज दोबारा हो रही वोटिंग, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम, लगी लंबी कतारे

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद चुनावी प्रक्रिया पर सवाल और सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कथित छेड़छाड़ और गड़बड़ियों की शिकायतों के बीच चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया है। आयोग के अनुसार, शनिवार 2 मई 2026 को मग्राहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर क्षेत्र के 4 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान हो रहा है।

दोबारा हो रहा मतदान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  चुनाव आयोग ने यह निर्णय रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर लिया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि 29 अप्रैल को हुए मतदान को इन बूथों पर निरस्त करते हुए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि मतदाताओं को ढोल बजाकर सूचना दी जाए और सभी उम्मीदवारों को लिखित रूप में इसकी जानकारी दी जाए।

टीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी
दूसरी तरफ, टीएमसी ने स्ट्रॉन्ग और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कथित गड़बड़ियों पर गंभीर चिंता जताते हुए टीएमसी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। टीएमसी ने कहा कि इस दिशा में उचित कदम न उठाने पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि 4 मई 2026 को पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग होगी।

pc- aaj tak