WB Elections 2026: शाह ने कहा, चुनावों के के बाद भी 60 दिन तक केंद्रीय सुरक्षा बल राज्य में रहेंगे तैनात, जाने क्या करना चाहते हैं गृहमंत्री
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण बुधवार को पूरा होगा। मतदान प्रक्रिया कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होगी। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी कम से कम 60 और दिन तक केंद्रीय सुरक्षा बल राज्य में तैनात रहेंगे। उन्होंने मतदाताओं से चुनाव के अंतिम चरण में दीदी के गुंडों से डरे बिना मतदान करने की अपील की।
क्या बोले शाह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाह बेहाला में रोड शो के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होना है। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जबकि मतगणना चार मई को होगी। शाह ने कहा, भाइयों और बहनों, 29 तारीख को जाकर वोट दीजिए, गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है।
क्या बोले
खबरों की माने तो शाह ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर भी केंद्रीय बल यहां 60 दिन तक रहेंगे। यह रोड शो बेहाला पूर्व और बेहाला पश्चिम सीटों के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के अंतिम दिन आयोजित किया गया था। इस दौरान दक्षिण कोलकाता का यह इलाका भगवा रंग में रंग गया। खुले वाहन पर खड़े होकर शाह ने समर्थकों का अभिवादन किया।
pc-ndtv






