WB Elections 2026: शाह ने कहा, पहले फेज की तरह दूसरे में भी बाहर मत आना, नहीं तो 4 मई के बाद सीधा करके उल्टा...
- byShiv
- 24 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई है। यह पश्चिम बंगाल में अब तक का रिकॉर्ड है। इस बंपर वोटिंग के बाद से ही भाजपा काफी उत्साहित है। भाजपा को बढ़े वोट प्रतिशत में अपनी जीत नजर आ रही है। यही वजह है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने धमकी तक दे दी है। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए एक रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा, पहले फेज में दीदी के गुंडे घर से बाहर नहीं निकले। मैं गुंडो को बोलता हूं कि दूसरे फेज में भी बाहर मत आना।
आगे क्या कहा
शाह ने कहा कि दूसरे फेज में भी दीदी के गुंडो बाहर मत आना, नहीं तो 4 मई के बाद उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा। आपको बता दें कि 4 मई तो बंगाल चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में एक रोडशो का नेतृत्व किया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार का पतन निकट है।
रोड शो किया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाह ने जेस्सोर रोड के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कई लोगों ने नारंगी और केसरिया रंग के गुब्बारे और कमल के फूल पकड़ रखे थे। अपने फेसबुक हैंडल पर भीड़ की तस्वीर साझा करते हुए शाह ने कहा, मध्यमग्राम में रोडशो में, यह भगवा रंग बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का आक्रोश है, प्रतिशोध है। तृणमूल कांग्रेस जा रही है। उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का सूरज डूब गया है।
pc- india today






