WB Elections 2026: भाजपा अध्यक्ष ने मालदा में कहा, समय आ गया है कि इस बार चुनाव में दीदी को टाटा बाय-बाय कह दिया जाए
- byShiv
- 21 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने जा रहे पहले फेज के विधानसभा चुनावों के लिए आज प्रचार प्रसार का आखिरी दिन है। ऐसे में सभी पार्टियों के नेता मैदान में उतरकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। इस बीच भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी मालदा में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चार मई को बंगाल में नया सवेरा होगा। भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य से डर का माहौल पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
क्या बोले भाजपा अध्यक्ष
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोगों को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा जो घुसपैठिया आकर यहां बैठे हुए हैं,उनको भगाया जाएगा। समय आ गया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में दीदी को टाटा बाय-बाय कह दिया जाए। उन्होंने राज्य की तृणमूल सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि पार्क स्ट्रीट से लेकर कामदुनी तक बंगाल की बेटियां असुरक्षित हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य की मुख्यमंत्री खुद एक महिला हैं, फिर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
भाजपा सरकार लाइएः नितिन नवीन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करते हैं। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक हुई और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी उसी संकल्प का परिणाम है। बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भाजपा सरकार है और विकास के काम हो रहे हैं। यहां भी भाजपा सरकार लाइए, सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
pc- BBC






