WB Elections 2026: कौन होगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री, रेस में आगे चल रहे ये नाम... शुभेंदु अधिकारी को शायद...

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में आए 2026 के विधानसभा चुनाव के जानदेश ने बीजेपी की सरकार बनाने रास्ता साफ कर दिया है। सालों से यहां भाजपा अपनी सरकार देखना चाहती थी, जिसका सपना अब पूरा होने जा रहा है। लेकिन अब जो सबसे बड़ा सवाल निकलकर सामने आ रहा है, वो यह कि आखिर बीजेपी किसे अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। एक तरफ तो रेस में भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अन्य कई नेता हैं, जो इस रेस में आगे चल रहे हैं। 

कौन हो सकता हैं सीएम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी राज्यों चुनावों में कभी भी सीएम फेस की घोषणा नहीं करती है। ऐसे में पीएम मोदी और अमित शाह की छवि के सहारे राज्य में चुनाव लड़ा गया। खुद प्रधानमंत्री ने राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां की। पिछले एक महीने पीएम मोदी ने एक समर्पित कार्यकर्ता के तरह चुनावी प्रचार किया। हालांकि, पार्टी की तरफ से रैलियों में साफ कर दिया गया है, कि इस बार राज्य में मुख्यमंत्री बंगाली ही बनेगा।
इन नामों पर हो सकती है मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा

शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी का नाम मुख्यमंत्री बनने की लिस्ट में सबसे आगे है। इसकी वजह शुभेंदु अधिकारी के पास जमीनी समझ और नेटवर्क। उन्होंने पिछले दो विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को सीधी टक्कर दी है।

दिलीप घोष 
बीजेपी में जो दूसरे नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, वो है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष। उनकी पकड़ पार्टी में मजबूत बनी हुई है। ऐसे में पार्टी उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। 

समीक भट्टाचार्य
बंगाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य का नाम भी सीएम की रेस में शामिल है। उन्हें पार्टी यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी ने यह विधानसभा चुनाव जीता है।