WB Elections: ममता बनर्जी चुनावों में हार के बाद अब करेगी कोर्ट का रूख, चुानाव परिणाम को दे सकती हैं चुनौती
- byShiv
- 08 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों में टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद ममता बनर्जी ने सीएम के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर दी है। इस बीच अब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों को लेकर ‘ईवीएम में छेड़छाड़’ और हिंसा के जरिए जनादेश ‘चुराने’ के आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव परिणामों को अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
बंगाल में क्या-क्या संभव है?
संविधान के अनुच्छेद 172 का हवाला देते हुए राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 6 मई की मध्यरात्रि को समाप्त होने के साथ ही अपने आप भंग हो जाएगा। इसके बाद निवर्तमान मंत्रिपरिषद नई सरकार के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक (केयरटेकर) सरकार के रूप में काम करती रहेगी।
अधिकारी ने कहा, ”अगर राज्यपाल चाहें तो वे मौजूदा सरकार को बदलकर एक कार्यवाहक सरकार नियुक्त कर सकते हैं। लेकिन नई सरकार के मंत्रियों को भी शपथ लेनी होगी। वे कुछ दिनों के लिए राष्ट्रपति शासन भी लागू कर सकते हैं। विधानसभा भंग होने के बाद राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। सबसे बड़ी पार्टी को अपने विधायक दल का नेता चुनना होगा।
pc- newsbytesapp






