WB Elections: अमित शाह ने बंगाल में भाजपा की जीत के लिए दिन रात किए एक,बना रखी हैं ऐसी रणनीति

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल चुनावों को बीजेपी ने अपने नाक का सवाल बना लिया है। भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने इस बार के चुनावों में पूरी ताकत झोंक दी है। बंगाल में शाह लगातार रैलियां कर रहे हैं, बल्कि राज्य के पांच अहम संगठनात्मक इलाकों में रात्रि विश्राम कर जमीनी हकीकत को समझने में जुटे हैं। उनकी रणनीति केवल भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जिले के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और हर वोट पर बारीकी से नजर रखना है।

बैठकों को कर रहे संबोधित
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाह बैठकों को संबोधित करने के अलावा बंगाल के पांच डिवीजनों में एक-एक रात बिताने की योजना बनाई। दरअसल बीजेपी ने पश्चिम बंगाल को पांच संगठनात्मक डिवीजनों में बांटा है। यह पांच खड़गपुर, दुर्गापुर, सिलीगुड़ी, बालुरघाट और हुगली है। शाह खड़गपुर और दुर्गापुर डिवीजनों में रात की बैठकें पहले ही पूरी कर चुके हैं। इन बैठकों का तरीका एक जैसा ही है।

मजबूती से काम कर रहे अमित शाह
अमित शाह उस डिवीजन के सभी जिलों से बीजेपी की जिला कोर कमेटी के सदस्यों को बुलाते हैं। वो उन सभी से पार्टी के चुनाव प्रचार के बारे में फीडबैक लेते हैं। वह कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों को खुद हल करने की कोशिश करते हैं। फिर उन्हें आने वाले हफ्ते के लिए काम सौंपते हैं। अमित शाह पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से बीजेपी को मजबूत करने में दिन रात जुटे हैं।

pc- kanaknews.com