WB Elections: मतदान से पहले चुनाव आयोग का टीएमसी को अल्टीमेटम, इस बार चुनाव भय, हिंसा, धमकी से मुक्त होना....

इंटरनेट डेस्क। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और और उनमें से 3 में आज मतदान हो रहा है। इसी महीने में पश्चिमी बंगाल में भी मतदान होना है। ऐसे में आगामी चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चेतावनी जारी की है। चुनाव निकाय ने घोषणा की है कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भय, हिंसा, धमकी और प्रलोभन से मुक्त होने चाहिए। 

क्या कहा आयोग ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चुनाव आयोग ने बूथ कैप्चरिंग, बूथ जैमिंग और सोर्स जैमिंग जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ चेतावनी भी दी है, जिसका अर्थ है मतदाताओं की लामबंदी या पहुंच में बाधा डालना। चुनाव प्राधिकरण ने एक्स पर लिखा, तृणमूल कांग्रेस को चुनाव आयोग का सीधा संदेश, इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव निश्चित रूप से भयमुक्त, हिंसामुक्त, धमकीमुक्त, प्रलोभनमुक्त और बिना किसी छापेमारी, बूथ जैमिंग या सोर्स जैमिंग के होंगे।

चल रहा हैं टीएमसी-चुनाव आयोग में तनाव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बुधवार को इससे पहले, टीएमसी प्रतिनिधिमंडल और चुनाव आयोग के बीच हुई बैठक तीखी बहस में समाप्त हुई। टीएमसी सांसद डेरेक ओश्ब्रायन ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सात मिनट बाद ही उन्हें चले जाने के लिए कहा, जबकि चुनाव आयोग ने ओश्ब्रायन पर चिल्लाने और मुख्य चुनाव आयुक्त को बोलने से रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

pc- live hindustan