WB Elections: सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे सुवेंदु अधिकारी के पीए की देर रात गोली मारकर हत्या

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। यहां 9 मई को नए सीएम का शपथ ग्रहण होने जा रहा हैं, आज विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री की रेस में टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए और ममता को दो दो बार चुनाव हरा चुके सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। लेकिन इस बीच एक बड़ी घटना हो गई हैं और वो ये की पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

घर लौट रहे थे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चंद्रनाथ स्कॉर्पियो पर ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। उनके साथ ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी था और वो घर जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया। फिर एक बाइक पर हमलावर आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कुल 10 राउंड फायर हुआ। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी।

कार में बैठे दूसरे लोग भी घायल
कार में बैठे एक अन्य व्यक्ति को भी दाहिने हाथ, पेट और छाती में गोली लगी हैं। ड्राइवर भी जख्मी है। हमले में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। भाजपा ने टीएमसी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस घटना के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता पर भी फायरिंग हुई। उनकी हालत गंभीर है। राज्य में 4 मई को चुनावी नतीजों के बाद अब तक 5 लोगों की हत्या हो चुकी है।

pc- indianexpress.com