WB Elections: आज से बंगाल में सुवेंदु सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पाीएम मोदी, लगेगा नेताओं का जमावड़ा
- byShiv
- 09 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में आज से सुवेंद्र सरकार का राज होगा। जी हां शुक्रवार को अमित शाह ने विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के तौर पर सुवेंदु के नाम की घोषणा की। अब आज बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। तैयारी पूरी हो चुकी है। बीजेपी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हारने वाले दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना है। उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।

आज होगा शपथ ग्रहण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आज बंगाल में सुबह 10 बजे उनका शपथ ग्रहण होने जा रहा है। मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही टीएमसी के 15 साल का शासन खत्म हो रहा है और पहली बार बंगाल में बीजेपी का सियासी सूर्याेदय हो रहा है।

आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चुनाव के वक्त ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया था कि वह शपथ ग्रहण समारोह में फिर से बंगाल आएंगे। माना जा रहा है कि यह समारोह ऐतिहासिक होने वाला है और यह बड़ा राजनीतिक जमावड़ा होगा। इस कार्यक्रम के लिए 1 हजार से ज्यादा वीवीआईपी कार्ड भेजे गए हैं। इसके अलावा 9 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया। गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।
pc- bhaskar, ndtv,ndtv






