WB Elections: टीएमसी नेता का बड़ा आरोप, भाजपा उम्मीदवारों के पर्चे बांट रहे CRPF के जवान, ज्ञानेश कुमार को लिखा पत्र

इंटरनेट डेस्क। तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। वैसे आपको बता दें की प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले आरोप प्रत्यारोप के दौर जारी है। इन आरोपों के बीच में इस पत्र में उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी फोर्स डिप्लॉयमेंट इन इलेक्शंस मैनुअल, 2023, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 का उल्लंघन किया गया है।

क्या शिकायत की हैं 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पत्र में लिखा गया है कि फेसबुक पर प्रसारित एक वीडियो के आधार पर यह शिकायत की गई है। इस वीडियो में कुछ नागरिक यह दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सीआरपीएफ के जवान कथित तौर पर भाजपा उम्मीदवारों के साथ घूम रहे थे, भाजपा के पर्चे बांट रहे थे और मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

पत्र में कहा गया है कि यह व्यवहार कथित तौर पर आपराधिक धमकी और चुनावी प्रक्रिया में अनुचित प्रभाव (धारा 174) के तहत अपराध है। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि इस तरह की गतिविधियां मतदाताओं में डर का माहौल पैदा करती हैं और स्वतंत्र मतदान के अधिकार को प्रभावित करती हैं।

PC- newsbytesapp.com