Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में आज आंधी बारिश का अलर्ट, फलोदी रहा सबसे गर्म, जाने आज कैसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम हर दिन बदल रहा हैं, प्रदेश के कई जिलों में जहां अभी लोगों को गर्मी सता रही हैं तो वहीं कई जिलों में आंधी बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही हैं। तापमान में गिरावट के कारण ही लोगों को गर्मी से भी राहत है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोगों को राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग जयपुर के अनुसार, राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियों के सक्रिय होने से कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर शुरू हो चुका है, जबकि कुछ मैदानी इलाके अभी भी भीषण तापमान की चपेट में हैं।

अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय चक्रवाती परिसंचरण के कारण राजस्थान के वायुमंडल में अचानक बदलाव आया है, इसके प्रभाव से धूल भरी आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। जैसलमेर में रात को आई तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों पर इंद्रदेव मेहरबान नजर आए।

इन संभागों में आंधी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो राजधानी जयपुर में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। शहर में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही जयपुर और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने के साथ बारिश होने के आसार हैं।

pc- firstindianews.com