Weather Update: राजस्थान में सर्दी का असर तेज, झुंझुनू में बारिश के बाद छूटी धूजणी, अलर्ट किया गया जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का भयंकर प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालांकि राजधानी जयपुर में लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत है। वहीं प्रदेश कई इलाके इन दिनों शीतलहर की चपेट में है, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। साथ ही राज्य के कुछ भागों में अति घना कोहरा छाया रहा। वहीं राजस्थान समेत 3 राज्यों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार (10 जनवरी) को पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग की रिपोटर्स की माने तो शुक्रवार को सर्वाधिक बारिश झुंझुनू में 5 मिलीमीटर हुई, इस दौरान अधिकतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 24.4 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं कई इलाकों में शीतलहर का कहर भी जारी रहेगा। 

अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, कई जिलों में कोल्ड डे की संभावना को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है, अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, टोंक, चूरू और डीडवाना-कुचामन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

pc-abhijeetbharat.com