Weather update: राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी, तापमान पहुंचा 5 डिग्री के करीब, सर्दी का बढ़ेगा असर
- byShiv
- 18 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा हैं, इस बार दिसंबर में पड़ने वाली ठंड नवंबर में ही दिखाई दे रही है। उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन को बढ़ा दिया है, जयपुर समेत अधिकतर जिलों में दिन और रात दोनों तापमानों में गिरावट दर्ज हुई है, शेखावाटी क्षेत्र में ठंड का प्रभाव सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा हैं। नागौर, जालोर, सिरोही जैसे शहरों में रात का तापमान 7 डिग्री से नीचे तक पहुंच गया है।
क्या कह रहा मौसम विभाग
मौसम विभाग का अनुमान है कि पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से शीतलहर में और ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो सोमवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जबकि कई क्षेत्रों में कोहरे व ठंड की स्थिति बढ़ी है। वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर का 32.2 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
अलर्ट किया गया जारी
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। यदि कोई नया चक्रवात विकसित नहीं होता है, तो महीने के अंत में रात का तापमान शून्य के करीब पहुंच सकता है, विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक शुष्क मौसम की संभावना जताते हुए चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में कई क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है।
pc- hindustan






