Weather Update: मानसून विदाई के बीच राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश, आज भी पड़ सकती हैं बौछारें
- byShiv
- 29 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी जयपुर में भी सोमवार को अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 29 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
3 संभागों में हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग की माने तो 29 सितंबर को तीन संभागों में बारिश की संभावना जताई गई है, खासतौर पर अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। बीकानेर संभाग में भी नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से स्थानीय स्तर पर बारिश और तेज हवा की गतिविधियां संभव हैं। आईएमडी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का दौर
मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां काफी सीमित हो गई है। जोधपुर संभाग में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। जबकि बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं 50 किलोमीटर कीर रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। प्रदेश के इस हिस्से की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया था और कई स्थानों पर 40 डिग्री से अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। अब तापमान में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।
pc- amar ujala






