Weather Update: राजस्थान में तेज गर्मी और उमस लोगों को कर रही परेशान, कल से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में हो सकती हैं आंधी-बारिश
- byShiv
- 10 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को तेेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालात दिन में ऐसे हो जाते हैं की लोगों को बार बार छांव का सहारा लेना पड़ता है। इसके साथ ही गर्म हवाएं भी परेशान कर रही है। दिन में तो यह आलम होता हैं की सड़के खाली हो जाती है। अब मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि स्थानीय मौसमी तंत्र के प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।
रहेगी बादलों की आवाजाही
मौसम विभाग की माने तो जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से तापमान थोड़ा सामान्य से नीचे आया हैं, लेकिन उमस और तेज धूप परेशान कर रही है।
नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना
मौसम विभाग ने लोगों को उमस और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की विशेष सलाह दी है। वहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 11 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इस नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में फिर से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। 11 से 14 जून के दौरान राज्य के बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में तेज रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
pc- amar ujala






