Weather Update: राजस्थान में लोगों को सर्दी से राहत, बाड़मेर में पारा पहुंचा 32 डिग्री के पार, कल से सक्रिय होगा नया विक्षोभ
- byShiv
- 07 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। फरवरी का महीना चल रहा हैं और एक सप्ताह जा चुका हैं, ऐसे में अब राजस्थान में सर्दी का असर भी कम हो रहा है। महीने की शुरुआत के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, शुक्रवार की बात करें तो राजस्थान में कई जगह अधिकतम तापमान बढ़ा, इससे लोगों को सर्दी से राहत मिलती दिख रही है। मौसम बदलने से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि अगले 4 दिन बाद एक बार फिर से मौसम पटलने की संभावना है।
तापमान में हुई बढ़ोतरी
प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की बात करें तो राजस्थान में पारा काफी बढ़ गया है। राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया, यहां पारा 32.6 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) और नागौर में 3.8 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, मौसम में बदलाव से राज्य के अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर व जोधपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग की माने तो राज्य में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। 8 फरवरी की रात से विक्षोभ सक्रिय होने से कई जगह आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में अगले 3 से 4 डिग्री तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि बारिश के आसार ना के बराबर है।
pc- naidunia






