Weather update: राजस्थान में बारिश के संकेत, 2 पश्चिमी विक्षोभ हो रहे एक्टिव, जाने कब से बदलेगा मौसम
- byShiv
- 14 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी फिलहाल मौसम बदल रहा हैं, सर्दी के बाद गर्मी की शुरूआत हो चुकी हैं, लेकिन रात में अभी भी ठंड का असर दिखता है। दिन में तेज धूप लोगों को चुभने लगी है। लेकिन एक बार फिर से मौसम के बदलने के संकेत मिल रहे है। जी हां जानकारी के अनुसार मौसम फिर बदल सकता है, कई जिलों में बादल छाने की वजह से तापमान गिर सकता है। अभी भी सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है। सीकर, चूरू और फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंडक रही। मौसम विभाग की माने तो बाड़मेर, जोधपुर, पाली और चित्तौड़गढ़ को छोड़कर अधकितर जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सयिस के आसपास रहा।
हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को कई जिलों में हल्के बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है। सुबह-शाम सर्दी का असर अभी भी बरकरार है। अधकितम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकते हैं। आने वाले दिनों में बादल, हल्की बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग की माने तो 18 फरवरी के बाद राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिन के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 नए पश्चिमी विक्षोभ क्रमिक रूप से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे। पहला विक्षोभ 13 फरवरी से सक्रिय हो गया। तो वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी 2026 से असर दिखाना शुरू करेगा।
pc-hindustan






