Weather Update: राजस्थान में बारिश का इंतजार, 3 सितंबर से बदल सकता हैं मौसम, लोगों को सता रही उमस

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून अभी कमजोर पड़ा हुआ है, स्थिति ऐसी हैं की बारिश  हो नहीं रही हैं और उमस से लोगों को परेशानी हो रही है। 31 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि सितंबर की शुरुआत के साथ मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। आईएमडी के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 4 से 5 दिन कमजोर मानसूनी परिस्थितियां बनी रहने की संभावना है। 3 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं।

3 सितंबर से बदल सकता हैं मौसम
मौसम विभाग की माने तो 4 से 7 सितंबर के बीच भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में भी फिलहाल मानसून कमजोर रहेगा, लेकिन 5 से 8 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस बीच 31 अगस्त को उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

31 अगस्त को बारिश का बड़ा अलर्ट नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 31 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में मौसम शांत और शुष्क रह सकता है, हालांकि उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। बीकानेर, कोटा, जयपुर, चूरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद, बालोतरा और डीग में उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री के आसपास रह सकता है।

pc- amar ujala