Weather update: राजस्थान में अभी से गर्मी के तेवर तीखे, तापमान पहुंचा 36 डिग्री के पार, जाने कैसा रहेगा होली पर मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में बड़े बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। फरवरी का महीना चल रहा हैं और लोगों के पसीने छूट रहे है। हालत को देखकर लोगों को लग रहा हैं की मई जून में क्या हाल होगा। अब सुबह और देर शाम को ही हल्की ठंड महसूस हो रही है, शहरों में रात को पंखे चलना शुरू हो चुके है। वही दोपहर में दिन का तापमान बढ़ने लगा है, जिससे लोगों को अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है। हालात ऐसे हैं कि 27 से ज्यादा जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

इन जिलों में 30 डिग्री पार पहुंचा तापमान
मौसम विभाग की माने तो अजमेर, अलवर, पिलानी, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर और चूरू जिलों मेें तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। राजधानी जयपुर में भी बुधवार को  लोगों को सूरज की तल्खी का सामना करना पड़ा। यहां पारा 30.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम सूखा रहने वाला है। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

सूरज ने दिखाया प्रकोप
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार  को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान  बाड़मेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान लूणकरनसर  में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़त देखने को मिल सकती है।

pc- hindustan