Weather update: राजस्थान में अभी से तपने लगी धरती, तापमान पहुंचा 35 डिग्री के पार, 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान
- byShiv
- 25 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका हैं और इसके साथ ही अब गर्मी अपना जोर दिखाने लगी हैं, दिन में हालात ऐसे हैं की धूप में अभी से खड़ा रहना मुश्किल हो रहा है। सूरज के तल्ख तेवर ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की है। प्रदेश के 23 जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। जयपुर में भी 29.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग की माने तो आगामी एक सप्ताह तक अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है जबकि तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
बाड़मेर में अभी से तपने लगी जमीन
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हुई। सबसे अधिक 10.0 मिलीमीटर बारिश दौसा में हुई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,न्यूनतम तापमान सिरोही में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
कैसा रहेगा मौसम
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का अहसास और तीखा हो जाएगा।
pc- navjivanindia.com





