Weather Update: राजस्थान में अभी नहीं रूकेगी आंधी बारिश, 26 से 31 मार्च तक फिर बदलेगा मौसम, गर्मी से लोगों को राहत
- byShiv
- 24 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी आंधी बारिश का दौर चल रहा हैं और इसके कारण ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। लेकिन किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण यह हैं की फसले पककर खेतों में खड़ी है, ऐसे में बदलता मौसम किसानों के लिए मुसीबत बन रहा है। राजस्थान में पिछले सप्ताह से शुरू हुआ मौसम का बदला मिजाज अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 31 मार्च के बीच राज्य में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं, जिससे कई इलाकों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटों में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं सहित कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं कोटा, बारां और अजमेर में दोपहर के समय बारिश हुई। कोटा के कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली, जबकि झालावाड़, सवाई माधोपुर और बूंदी में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। जयपुर में सोमवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई, दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
मौसम विभाग क्या कह रहा
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो आने वाले दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 29 से 31 मार्च के बीच एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।
pc- Mint





