Weather update: राजस्थान में विक्षोभ का असर खत्म, सर्दी ने दिखाएं तीखे तेवर, शीतलहर का अलर्ट जारी
- byShiv
- 02 Jan, 2026
इंटनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म हो चुका हैं और इसके साथ ही उत्तरी हवा फिर से मैदानी इलाकों में आने से ठंडी हवाओं का असर तेज हो गया है। दिन में तेज धूप रहने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार सुबह से जयपुर सहित आस-पास के जिलों में बादल छाए रहे। सीकर, जयपुर, नागौर समेत कई शहरों में तापमान में दो दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
शेखावाटी में ज्यादा दिख रहा असर
कड़ाके की सर्दी का सबसे अधिक असर शेखावाटी क्षेत्र में दर्ज किया जा रहा है। यहां, हवा में नमी होने और पारा एकदम से लुढ़कने के कारण खेतों में बर्फ की परत जमीं नजर आई। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में आगमी दिनों में तेज ठंड और शीतलहर चलने की आशंका जताई है। बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करौली में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है, जिससे ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में सक्रिय हो गई है। इसके चलते राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिलों में कोल्ड-वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
pc- aaj tak






