Weather Update: राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, अब शुरू होगा तेज सर्दी का दौर
- byShiv
- 14 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से मौसम बदलने के पूरे पूरे आसार है। इस बदलाव के बाद प्रदेश में सर्दी का असर देखने को मिल सकता है। बता दें कि अभी शहरों में लोगों को सर्दी का अहसास बहुत कम हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 14 और 15 नवंबर को राज्य के कई पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के पूरे आसार हैं।
कहा बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र इस विक्षोभ के मुख्य प्रभाव क्षेत्र में रहेंगे, जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। इस मौसमी बदलाव के चलते किसानों और आम जनजीवन पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के तुरंत बाद राजस्थान में उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा। आगामी 16 नवंबर से प्रदेश के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाने वाली है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।
शुरू होगा तेज सर्दी का दौर
मौसम विभाग की माने तो इस विक्षोभ के गुजरने के बाद राज्य के अधिकांश जिलों में सिहरन बढ़ जाएगी। विशेषकर सुबह और रात के वक्त लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होगा और गुलाबी ठंड अब तीखी सर्दी में तब्दील होने लगेगी। जोधपुर और बीकानेर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार 14 और 15 नवंबर को इन दोनों रेगिस्तानी और संभाग मुख्यालय वाले जिलों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद या शाम के समय अचानक मौसम का मिजाज बदलेगा।
pc- jagran






