Weather Update: राजस्थान में बदल रहा मौसम, कई जगहों पर हुई बारिश, जाने कैसा रहेगा आगे का मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान का मौसम बदल रहा हैं, प्रदेश में जहां एक तरफ गर्मी का दौर शुरू हो चुका हैं तो वहीं कई जगहों पर कल बारिश भी देखने को मिली है। सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। इसके कारण जयपुर और आसपास के कई इलाकों में बादल छाए रहे। साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले एक हफ़्ते तक राज्य में मौसम सूखा रहने की पूरी संभावना है।

कई जगहों पर हुई बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई।  सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सर्वाधिक 5.0 मिलीमीटर बारिश चोमूं में दर्ज की गई. इसके अलावा टोंक के वनस्थली में बूंदाबांदी हुई। दौसा जिले में भी बारिश देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान अलवर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आसमान में छाए रहेंगे बादल
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में आगामी 48 घंटों बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया में दिन में तेज धूप रहने और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे आस-पास दर्ज हो सकता है।

pc- nari.punjabkesari.in