Weather Update: राजस्थान में सर्दी दिखाने लगी जोर, रात के तापमान में गिरावट का दौर, जाने कैसा रहेगा आगे मौसम

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान में सर्दी अपनी रंगत में दिखना शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ही नहीं अब शहरों में भी ठंड बढ़ने लगी है। सुबह शाम तेज सर्दी देखने को मिल रही हैं और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे है। लगातार गिर रहे तापमान के कारण यह हो रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से कई शहरों में अधिकतम तापमान अभी भी 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने प्रदेश के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 19 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। साथ ही राजस्थान में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो 19 से 25 नवंबर तक राजस्थान के लगभग सभी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी भी क्षेत्र में बारिश की कोई विशेष गतिविधि होने के संकेत नहीं हैं। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने तथा दिन में धूप निकलने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है।

दिन में धूप का असर बरकरार
बुधवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, दिन के तापमान में कई जगह गर्मी का असर बना रहा। चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, नवंबर के दूसरे पखवाड़े में भी दिन के समय तापमान ऊंचा रहने से लोगों को दोपहर में गर्मी महसूस हो रहा है। वहीं, सुबह और देर रात के समय मौसम में ठंडक बनी हुई है।

pc- abp news