Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में आज भी आंधी बारिश का येलो अलर्ट, फलोदी में पारा 45 डिग्री पार
- byShiv
- 15 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच अचानक से मौसम बदला और शाम होते होते तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हैै। राजधानी जयपुर में भी तेेज अंधड़ के साथ बौछारे गिरी। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में आंधी, मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश का येला अलर्ट जारी किया है।
तापमान घट सकता हैं
मौसम विभाग की माने तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। शेखावाटी-हाड़ौती समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपुतली-बहरोड़, अलवर, डीग, खैरथल-तिजारा, करौली, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, बारां, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर और जयपुर में अचानक मौसम बदल सकता है, इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
फलोदी में पारा 45 डिग्री के पार
मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। इन सब में फलौदी सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जैसलमेर में 45.1, श्रीगंगानगर में 44.8, बीकानेर में 44.1, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में 44 डिग्री के आसपास तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, बीते 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। 17 मई से तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
pc- india tv hindi






