West Bengal: भाजपा सरकार ने 9 जिलों में बीएसएफ को बॉर्डर पर दी जमीन, सीएम ने कहा-सीमा सुरक्षा पर तेजी हो रहा काम
- byShiv
- 28 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी लगातार काम कर रहे है और फैसले ले रहे है। जानकारी के अनुसार बांग्लादेश बॉर्डर से अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए तेजी से काम हो रहा है। सीएम ने पहली कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया था कि सरकार 45 दिन में बीएसएफ को चौकियां बनाने और कंटीले तारों की बाड़ लगाने के लिए जमीन सौंपी देगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार ने नौ जिलों में बीएसएफ को जमीन दे दी है।
खुद सीएम ने दी जानकारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने बताया कि अब तक बीएसएफ को 142.79 एकड़ जमीन दी जा चुकी है। गौरतलब हो कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनावों में बंगाल को घुसपैठिया मुक्त बनाने का वादा किया था। सरकार के थ्री डी फॉर्मूले के बाद बांग्लादेश बॉर्डर के चेकपोस्ट पर अवैध घुसपैठियों की भीड़ देखी जा रही है। शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अधिकारी ने बंगाल में बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ को रोकने और अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की सख्त नीति लागू की है।
बंगाल में बनाए जा रहे हैं डिटेंशन सेंटर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम अधिकारी के आदेश पर राज्य में डिटेंशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। राज्य के गृह विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों/कलेक्टरों को अवैध विदेशी नागरिकों को रखने के लिए समर्पित होल्डिंग सेंटर्स स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। शुरुआती चरण में बांग्लादेश सीमा से सटे मुस्लिम-बहुल जिलों मालदा (इंग्लिश बाजार) और मुर्शिदाबाद (लालगोला) में पहले ही ऐसे होल्डिंग सेंटर बना दिए गए है।
pc- openthemagazine.com




