West Bengal: ममता बनर्जी के धरने पर कांग्रेस नेता का बयान, टीएमसी कांग्रेस का विरोध करके पैदा हुई और ऐसे ही खत्म भी होगी

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसदों के साथ में हुई मारपीट की घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस की चीफ और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को मध्य कोलकाता में धरना दिया। दावा किया जा रहा है कि इसमें टीएमसी के कुछ ही विधायक और सांसद शामिल हुए। इस धरने के बाद अब इस पर पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि टीएमसी कांग्रेस का विरोध करके पैदा हुई है, जिस तरह से आम आदमी पार्टी है। जिस तरह से पैदा हुई है, उसी तरह से खत्म भी होगी, इसको तो कांग्रेस में अब मर्ज हो जाना चाहिए।

क्या बोले उदित राज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उदित राज ने आगे कहा, टीएमसी बचती नजर नहीं आती है। क्योंकि इसमें कोई विचारधारा नहीं है, केवल कांग्रेस के खिलाफ झूठा आरोप लगाकर, धरना-प्रदर्शन और मारपीट करके पार्टी को स्थापित किया था। लेकिन ये पार्टियां बहुत दिनों तक चलती नहीं हैं, शिवसेना, बीजेडी और अकाली दल को देखिए, ये तो बड़े संकेत दे रहा है कि केवल तीन सांसद और 6 विधायक पहुंचे। ममता बनर्जी को सीधा राहुल गांधी शरणम गच्छामि करना चाहिए।

यूपी के लिए क्या बोले
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के माफिया और मच्छर दोनों को समाप्त किया वाले बयान पर उदित राज ने कहा, कौन से माफिया को खत्म कर दिया है? उनकी बिरादरी के कितने माफिया पड़े हुए हैं, कितने केस उनपर लदे हुए हैं, उन पर किया? वो खुले घूम रहे हैं। जाति और धर्म के आधार पर एनकाउंटर होता है। माफिया की जाति देखी जाती है। जो उनकी जाति के नहीं हैं, उनका एनकाउंटर कर दिया जाता है।

pc- businesstoday.in, aaj tak, dailypioneer.com