West Bengal Elections 2026: अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी और भाजपा के लिए दिया ऐसा बयान, बढ़ गई सरगर्मी
- byShiv
- 06 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बंगाल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इसके लिए प्रचार प्रसार ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ टीएमसी के नेता भी भी मैदान में हैं, आरोप-प्रत्यारोप को दौर जारी है। इसी बीच मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी चीफ और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
क्या बोले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “हिंदुस्तान में ममता बनर्जी के रहते हुए मैं भाजपा के करीब नहीं जा सकता क्योंकि बंगाल में ममता बनर्जी ही भाजपा को लाई थी। भाजपा सरकार में वे मंत्री भी थी, ममता बनर्जी जब तक हैं तब तक भाजपा को बंगाल में अधीर रंजन चौधरी की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि ममता बनर्जी उनके साथ हैं। दोनों मिलकर लड़ते हैं।”
तीन दशक बाद लौटे हैं
बता दें कि अधीर रंजन चौधरी तीन दशक बाद आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए राज्य की राजनीति में लौट आए हैं। लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व नेता विपक्ष और पांच बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी अपने गृह क्षेत्र बहरामपुर से पार्टी के उम्मीदवार हैं।
pc-aaj tak






