WB Elections 2026: भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे तक रही बनर्जी, कहा-किसी को ईवीएम नहीं लूटने देंगे
- byShiv
- 01 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब एग्जिट पोल को लेकर तृणमूल कांग्रेस आक्रामक हो गई है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने खुद उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करने की अपील की है। इसके बाद से स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी गुरुवार को भवानीपुर के ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ पहुंचीं और ईवीएम में छेड़छाड़ और धांधली का आरोप लगाया।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल पहुंचीं, जो भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र का मतगणना केंद्र है और जहां 29 अप्रैल को हुए मतदान की ईवीएम के लिए ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ बनाया गया है। दरअसल ममता बनर्जी शहर में हो रही मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना शाम को ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ स्थल पर पहुंचीं और अंतिम समाचार प्राप्त होने तक वह अंदर ही रूकी हुई थीं।
टीएमसी ने क्या आरोप लगाए
तृणमूल के नेताओं ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरों से लाइव-स्ट्रीम किए गए फुटेज में स्ट्रॉन्गरूम के अंदर बाहरी लोगों की मौजूदगी दिखाई दी, जो मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। दरअसल, पश्चमि बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट से पहले गुरुवार को ईवीएम को लकर बवाल हो गया है। ममता बनर्जी की टीएमसी ने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सील तोड़ी गई है। ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की कोशशि की गई। इसके बाद ममता ने एक आवाज लगाई और देखते ही देखते टीएमसी के नेता काउंटिंग सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद ममता बनर्जी भी भागी-भागी आईं और खुद भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचीं।
pc- thecsrjournal.in






