West Bengal Elections 2026: मालदा जिले की घटना को ममता बनर्जी ने बताया भाजपा और चुनाव आयोग की संयुक्त साजिश
- byShiv
- 03 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के पहले एक बड़ा खेल हो गया है। यहां चुनावों के लिए राजनीति पारा तो चढ़ ही रहा हैं एक दूसरे पर बयानबाजी भी खूब हो रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मालदा जिले के कालियाचक में सात न्यायिक अधिकारियों के साथ हुआ उत्पीड़न भाजपा और चुनाव आयोग की संयुक्त साजिश का नतीजा है। इसका उद्देश्य राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का रास्ता तैयार करना है।
लगाए ये आरोप
खबरों की माने तो ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर तंज कसा और कहा कि बंगाल में टूरिस्ट का स्वागत है। गुरुवार को सुवेंदु अधिकारी ने अमित शाह की मौजूदगी में भबानीपुर से नामांकन दाखिल किया। ममता बनर्जी के 8 अप्रैल को नामांकन करने की उम्मीद है। ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का आगाज किया है कि वे जब नामांकन दाखिल करेंगे तो पूरी सावधानी रखें। नए तैनात किए गए अफसर नामांकन खारिज कर सकते हैं।
न्यायिक अधिकारियों के लिए क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ममता बनर्जी ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का कर्तव्य है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण प्रशासन पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं है लेकिन मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि उकसावे में न आएं। अगर आप नहीं चाहते कि भाजपा पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज हो, तो शांति बनाए रखें। मालदा की घटना ने पश्चिम बंगाल की छवि को धूमिल किया है। नए मुख्य सचिव, जिन्हें चुनाव आयोग ने पहले वाले की जगह नियुक्त किया था, स्थिति को संभाल नहीं पाए। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कानून को अपने हाथ में न लें।
pc- newsonair.gov.in






