West Bengal Elections 2026: कूचबिहार से पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, भाजपा के लिए किया चुनाव प्रचार का आगाज
- byShiv
- 06 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी भी अब मैदान में उतर चुके है। उन्होंने चुनाव प्रचार की कमान अब अपने हाथ में ले ली है। पीएम मोदी ने भाजपा के चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए कूचबिहार के रासमेला मैदान में जनसमर्थन का नया रिकॉर्ड बना दिया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधे निशाने पर लेते हुए बंगाल की वर्तमान स्थिति को ‘भय बनाम भरोसा’ की जंग करार दिया।
क्या बोले पीएम मोदी
घुसपैठ के मुद्दे पर पीएम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, ‘एक तरफ घुसपैठ कराकर विदेशियों को बसाने और बंगाल की पहचान मिटाने का खतरा है। दूसरी तरफ भाजपा का यह अटूट भरोसा है कि हम हर घुसपैठिये को बंगाल से बाहर निकालेंगे और सीमा को सुरक्षित करेंगे।
जनसांख्यिकी का मुद्दा उठाते हुए पीएम ने कहा कि बदलती आबादी के कारण बंगाल के लोगों को अपनी ही जमीन पर आजादी खोने का डर सता रहा है। उन्होंने भरोसा दिया कि भाजपा बंगाल के लोगों को अपनी मिट्टी पर सिर उठाकर और गर्व के साथ जीने का आत्मविश्वास देगी।
pc- hindi.webdunia.com






