West Bengal Elections: पीएम मोदी ने कहा, बंगाल में पहला कैबिनेट फैसला होगा ऐतिहासिक

इंटरनेट डेस्क। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को 3 राज्यों में जीत मिली है। सबसे बड़ी और उम्मीद से ज्यादा पश्चिम बंगाल में भाजपा को सफलता मिली है। यहां पार्टी ने लगभग 208 सीट पर विजय प्राप्त की है। इस जीत के जश्न में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद पहला बड़ा संकेत देते हुए राज्य के भविष्य का रोडमैप साफ कर दिया है। 

क्या बोले बंगाल के लिए
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल अब विकास, विश्वास और उम्मीद की नई यात्रा पर निकल पड़ा है। प्रधानमंत्री ने हर बंगालवासी को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार दिन-रात काम करके राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा, युवाओं को भरपूर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे और इससे राज्य से पलायन पर पूरी तरह रोक लगेगी।

पहला कैबिनेट फैसला होगा ऐतिहासिक
खबरों की माने तो पीएम मोदी ने बताया कि भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी जाएगी, जिससे लाखों परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही राज्य में घुसपैठ और अवैध प्रवास के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी सख्त आश्वासन दिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल का नया भविष्य अब शुरू हो चुका है, जहां विकास की गति तेज होगी, कानून का राज स्थापित होगा और हर नागरिक को समृद्धि और सुरक्षा का अधिकार मिलेगा। मोदी ने बंगाल के सभी राजनीतिक दलों से राजनीतिक हिंसा हमेशा के लिए खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दशकों से चली आ रही हिंसा ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है। अब समय आ गया है कि बदले की राजनीति छोड़कर बदलाव और भविष्य की राजनीति की जाए। 

pc- news18 hindi,moneycontrol.com, thehindu.com