WB Elections: हुमायूं कबीर मामले शाह का बयान, बाबरी मस्जिद बनाने वालों से समझौता नहीं, चाहे 20 साल विपक्ष में बैठना मंजूर
- byShiv
- 11 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा का चुनावी संकल्प पत्र जारी किया। इसके साथ ही टीएमसी को छोडऩे वाले आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर से जुड़े स्टिंग विवाद पर भी शाह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए किसी भी कीमत पर बाबरी मस्जिद बनाने वालों से समझौता नहीं करेगी।

20 साल बैठ जाएंगे विपक्षा मेंः शाह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाह ने साफ कहा कि हम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने वाले के साथ कोई समझौता करने की बजाय अगले 20 साल तक विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए इशारा किया कि हुमायूं कबीर टीएमसी के निलंबित विधायक के वायरल आडियो क्लिप के पीछे सत्ताधारी पार्टी का ही हाथ है। टीएमसी द्वारा जारी इस आडियो क्लिप में हुमायूं कबीर कथित तौर पर राज्य के भाजपा नेताओं को टीएमसी को सत्ता से हटाने में पूरा समर्थन देने का भरोसा दिला रहे हैं।

क्या बोले शाह
खबरों की माने तो शाह से बंगाल चुनाव में हुमायूं कबीर और भाजपा के बीच कथित डील के सवाल पर स्पष्ट कहा कि आप ममता बनर्जी की क्षमताओं से अंजान हैं। ममता बनर्जी ऐसे 2,000 वीडियो बनवा सकती हैं। गृह मंत्री ने हुमायूं कबीर के साथ किसी भी समझौते की संभावना को खारिज करते हुए कहा कबीर और भाजपा दो बिल्कुल अलग धु्रवों साउथ पोल और नार्थ पोल की तरह हैं।
pc- india today,thecsrjournal.in, thewire.in






