West Bengal: फिरदौस खाना चाहता था मानव मांस, इसलिए मार दिया एक बेचारे शख्स को, नरभक्षण का दुर्लभ मामला आया....

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। इस घटना के बारे में सुन लोगों केे होश उड़ गए। पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया है, पुलिस ने फिरदौस आलम नाम के एक युवक को एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया कि वह पीड़ित को मारकर उसका मांस खाना चाहता था। मृतक का शव 10 जनवरी को एक तालाब से बरामद किया गया था, जिसकी गर्दन पर दांत के निशान थे।

पुलिस क्या कह रही
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन, बताया जा रहा है कि वह इलाके के एक श्मशान घाट के पास एक छोटी सी झोपड़ी में रहता था, 10 जनवरी को पीड़ित का शव कुर्सहाट के एक तालाब में तैरता हुआ मिला था, जब पुलिस ने शव को बाहर निकाला, तो मृतक की गर्दन और गले पर धारदार हथियार से गहरे घाव के निशान पाए गए।

हत्या के बाद शव खाने की थी तैयारी
जानकारी के अनुसार शव मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई, थाराईखाना गांव के निवासी फिरदौस आलम नाम के युवक को दबोच लिया, गिरफ्तारी के समय आरोपी नशे की हालत में था, पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो राज उगला, उसने जांचकर्ताओं के रोंगटे खड़े कर दिए। पुलिस के दावे के अनुसार, आरोपी ने अज्ञात व्यक्ति की हत्या की, फिर शव को पानी के पास ले गया, वहां उसने शव को साफ किया और उसे छिपा दिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसका असली इरादा शव के कुछ हिस्सों को खाने का था। दिन्हाटा के एसडीपीओ धीमान मित्रा ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताया है। आरोपी ने मानव मांस खाने के इरादे से हत्या की, इसे नरभक्षण का एक दुर्लभ मामला माना जा रहा है।

pc- netflix.com