West Bengal: कल्याण बनर्जी भी हुए बागी! कहा- ममता दी अभिषेक को चुन लें, या फिर मेरे जैसे वफादारों को

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को झटके पर झटके लग रहे है। लोकसभा और राज्यसभा से सांसद बागी हो रहे है। खबरें हैं की राज्यसभा के 4 सांसदों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया हैं और लोकसभा के 19 सांसद बागी हो रहे है। इस बीच बड़ी खबर यह हैं की ममता के भरोसे मंद सांसद कल्याण बनर्जी भी बागी होते दिख रहे है। ममता बनर्जी ने जिन कल्याण बनर्जी को चीफ व्हिप बनाने के लिए 40 साल पुरानी सहयोगी काकोली घोष को पद से हटा दिया, अब वही कल्याण बनर्जी भी बगावत का झंडा बुलंद करते दिख रहे हैं।

दिया अल्टीमेटम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कल्याण बनर्जी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को यह अल्टीमेटम दे दिया है कि या तो वह अभिषेक को चुन लें, या फिर मेरे जैसे वफादारों को। कल्याण बनर्जी ने कहा है कि ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी को हटाएं, नहीं तो हम पार्टी में नहीं रह सकते। उन्होंने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर केस से भी खुद को अलग करने का ऐलान किया और कहा कि अभिषेक बनर्जी ने कभी भी मुझपर भरोसा नहीं किया और आगे भी नहीं करेंगे। कल्याण बनर्जी ने कहा कि हम कल अभिषेक के केस के लिए तैयारी कर रहे थे और आधी रात मुझे बताया गया कि वकील बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अपमानजनक है, मुझे डस्टबिन की तरह ट्रीट किया गया।

अभिषेक को सम्मान करना नहीं आती
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कल्याण बनर्जी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी को वरिष्ठों का सम्मान करना नहीं आता। अभिषेक को उन्होंने घमंडी व्यक्ति बताया और तल्ख लहजे में कहा कि वह हैं कौन? अभिषेक बनर्जी की वजह से पार्टी को नुकसान पहुंचा है, उन्होंने कहा कि मैं ममता बनर्जी के साथ हूं, लेकिन दीदी को अब फैसला करना होगा कि उनको पार्टी और वफादार नेता चाहिए या बच्चा और परिवार।

pc-indianexpress.com